Virat Kohli Test Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 36 वर्षीय कोहली ने अपने करियर में भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई और ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें तोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद कठिन होगा। कोहली के टेस्ट करियर में बल्ले से धमाल के साथ-साथ कप्तानी में भी कमाल देखने को मिला।
सालों तक भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ रहे विराट कोहली को उनके फैंस ‘किंग कोहली’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने 200+ टेस्ट पारियों में 8,500 से अधिक रन बनाए, और अपनी कप्तानी में भारत को दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार किया। उनके संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत माना जा रहा है।
Read Also- विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट
यहां पेश हैं विराट कोहली के टेस्ट करियर के पांच ऐतिहासिक रिकॉर्ड…
1. भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान
Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने बतौर कप्तान 68 टेस्ट मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से भारत ने 40 जीते, 17 हारे और 11 ड्रॉ रहे। उनका जीत प्रतिशत 58।82% रहा, जो 20 से अधिक टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले कप्तानों में सबसे बेहतर है।
2. सबसे ज्यादा दोहरे शतक जमाने वाले भारतीय
कोहली ने अपने टेस्ट करियर में कुल 7 दोहरे शतक लगाए, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है। खास बात ये है कि सभी दोहरे शतक उन्होंने कप्तान रहते हुए लगाए, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनका आखिरी डबल सेंचुरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में 254 रन के रूप में आया था।
Read Also- छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जून से शुरू होगा CCPL का दूसरा सीजन
3. लगातार चार टेस्ट सीरीज में डबल सेंचुरी
Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार चार टेस्ट सीरीज में चार दोहरे शतक लगाए। उन्होंने डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लगातार तीन सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की थी।
4. कप्तान रहते सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने कप्तान रहते हुए 20 टेस्ट शतक जड़े। ये किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे अधिक हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं, जिनके नाम 11 शतक हैं।
Read Also- Pakistan में भूकंप के झटके, 4.6 तीव्रता से हिली धरती
5. कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन
विराट ने कप्तानी करते हुए 5,864 रन बनाए, जो किसी भी भारतीय कप्तान के लिए सबसे ज्यादा हैं। इसमें 20 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी (3,454 रन) को काफी पीछे छोड़ दिया।




