Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासी हलचल! बैज का दावा- कई पूर्व विधायक संपर्क में, पुरंदर बोले- बैज खुद BJP के संपर्क में

    September 21, 2026

    ‘राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा’, PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का पलटवार

    September 21, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर बैज-जायसवाल आमने-सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चुनौती स्वास्थ्य मंत्री ने की स्वीकार

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासी हलचल! बैज का दावा- कई पूर्व विधायक संपर्क में, पुरंदर बोले- बैज खुद BJP के संपर्क में
    • ‘राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा’, PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का पलटवार
    • स्वास्थ्य व्यवस्था पर बैज-जायसवाल आमने-सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चुनौती स्वास्थ्य मंत्री ने की स्वीकार
    • ‘मां है ममता, मां है करुणा…’ CM साय की पोस्ट ने खींचा ध्यान, इंदौर विवाद से जोड़कर देख रहे लोग
    • सेवा संकल्प अभियान की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, कलेक्टरों को दिए जनभागीदारी बढ़ाने और त्वरित निराकरण के निर्देश
    • भाई के कांग्रेस प्रवेश पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया बयान, कहा- ‘कांग्रेस परिवार और समाज को लड़ाने का काम कर रही’
    • 2027 वर्ल्ड कप से पहले बेंच स्ट्रेंथ टेस्ट करने का मौका, इरफान पठान ने यशस्वी पर जताया भरोसा
    • बीजापुर के जंगल में सुरक्षाबलों की सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डंप, AK-47 और 9 एमएम पिस्टल बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » वन नाइट क्लब में बवाल: नशे में धुत युवकों-युवतियों के बीच मारपीट, सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    वन नाइट क्लब में बवाल: नशे में धुत युवकों-युवतियों के बीच मारपीट, सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 8, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित वन नाइट क्लब एक बार फिर सुर्खियों में है। देर रात क्लब के बाहर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। शराब के नशे में धुत युवक-युवतियों ने न सिर्फ एक-दूसरे पर हमला किया, बल्कि सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया। इस दौरान थार वाहन में तोड़फोड़ की गई और नशे में धुत एक युवती ने पुलिस से भी जमकर बहस की। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीएसईबी चौकी के टीपी नगर इलाके का है।

     

    मिली जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब के भीतर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। मामला इतना बिगड़ा कि दोनों पक्ष क्लब से बाहर निकलकर एक-दूसरे से भिड़ गए। घटनास्थल पर खड़ी थार वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई।

     

    Read Also-   युक्तियुक्तकरण के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं करने वालों का वेतन रोकने का आदेश जारी

     

    युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा

    घटना के दौरान एक युवती शराब के नशे में धुत नजर आई। वह स्कूटी पर बैठे युवक को अपना पति बताते हुए पुलिस से बहस करती दिखी। उसका यह हाई वोल्टेज ड्रामा मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

     

    पुलिस पर भी लगाया आरोप

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन दोनों ही पक्ष पुलिस के सामने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते रहे और पुलिस से बहस करते दिखाई दिए।

     

    Read Also-  हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, पाकिस्तानी हैकर्स ने ली जिम्मेदारी

     

    नाइट क्लब बना शराबियों का अड्डा

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, वन नाइट क्लब अब शराबियों का अड्डा बन चुका है। यहां अक्सर नशे में धुत युवक-युवतियों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामलों की शिकायत सीएसईबी चौकी में की जा चुकी है।

     

    पुलिस जांच में जुटी

    फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

     

    सख्त निगरानी की जरूरत

    लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि क्लब में होने वाली गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    CG Korba News crime in korba crime in korba cg crime news korba crime korba news cg korba rape news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 22 लाख से ज्यादा का माल बरामद

    रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

    धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, मौके से ₹2700 नगद बरामद

    संतोषी नगर में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.