Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

    September 20, 2026

    ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन पर यात्री ट्रेन का परिचालन जल्द, सीआरएस के निरीक्षण के बाद मिली स्वीकृति…

    September 20, 2026

    भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप संभालेंगे कप्तानी

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच
    • ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन पर यात्री ट्रेन का परिचालन जल्द, सीआरएस के निरीक्षण के बाद मिली स्वीकृति…
    • भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप संभालेंगे कप्तानी
    • 50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिगों से हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म
    • 31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
    • महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’
    • छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए
    • युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

    रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी! ढेबर परिवार से मांगे 50 करोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 20, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायपुर। अब तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में सक्रिय लारेंस बिश्नोई गैंग की धमक छत्तीसगढ़ तक सुनाई देने लगी है. सूत्रों के अनुसार, राजधानी रायपुर के चर्चित राजनीतिक परिवार को गैंग के सदस्य ने फोन पर धमकी देते हुए 50 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है.

    जानकारी के मुताबिक, ढेबर परिवार को धमकी भरा फोन कॉल आया था, जिसमें अज्ञात कॉलर खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा सदस्य बताते हुए फिरौती की माँग की थी. इतना ही नहीं फिरौती समय पर नहीं पहुंचाने की गलती करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात भी सामने आई है।

    अज्ञात कॉलर की निकाली जा रही जानकारी

    रायपुर सेंट्रल जोन पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। सायबर सेल की स्पेशल टीम भी पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है। अज्ञात कॉलर की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। सायबर टीम अज्ञात कॉलर के नंबरों की तकनीकी जाँच में जुटी हुई है। इस बात का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा की फ़ोन कॉल के पीछे किसका हाथ है। पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई है।

    पुलिस की एक और टीम परिवार से भी पूछताछ कर कुछ अहम जानकारी जुटा रही है। ढेबर परिवार की पुरानी दुश्मनी, हाल फिलहाल में किसी से विवाद होना, अमन साव की गिरफ्तारी के दौरान अनवर ढेबर से किसी प्रकार की बातचीत होना, इन तमाम बिंदुओं पर भी जाँच पड़ताल की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ

    धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त

    महाराजा अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा, अग्रवाल समाज ने CM साय का जताया आभार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.