Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    September 20, 2026

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ

    September 20, 2026

    धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
    • धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त
    • महाराजा अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा, अग्रवाल समाज ने CM साय का जताया आभार
    • मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ
    • PM सूर्य घर योजना से नेतराम की बदली जिंदगी, 2300 का बिजली बिल घटकर 300 रुपए हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 20, 2026 मध्यप्रदेश No Comments4 Mins Read

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में हर काल में वैचारिक मंथन का विशेष महत्व रहा है। उज्जैन नगरी भारत की सात पवित्र नगरियों में से एक है, जिसका एक नाम अवंतिका भी है। अवंतिका अर्थात् ऐसा स्थान है, जिसका कभी अंत नहीं होता। यह कालों के काल बाबा महाकाल की नगरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति ने विश्व में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 सितंबर को उज्जैन के गीता भवन सभागार में आयोजित त्रि-दिवसीय युवा धर्म संसद-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    ‘धर्म का आधार सत्य और अनुशासन: CM

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा धर्म संसद के माध्यम से हमें अपने धर्म का मर्म समझने और इसके वास्तविक उद्देश्य को अंगीकार करने की प्रेरणा मिलती है। हमारी संस्कृति यत पिंडे तत् ब्रह्मांडे के भाव पर आधारित है। धर्म का आधार सत्य, करुणा और अनुशासन है। हमारी संत परंपरा जीवन के रहस्यों से परिचित कराती है। साधु-संत हमें समाज की विसंगतियों से बचने और दूसरों को भी इससे बचाने के लिए सचेत करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धर्म वह है, जो हमें विषय आसक्ति से अनासक्ति की ओर बढ़ने और मोक्ष पाने का मार्ग बताता है।

    श्रीराम और विश्वामित्र के प्रसंग से सीख: CM

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा धर्म संसद में देश के विभिन्न प्रांतों से आए संत-वृंद और प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि त्रेता युग में राजा दशरथ और महर्षि विश्वामित्र का एक विशेष प्रसंग  आता है। इसमें महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और श्री लक्ष्मण को अपने साथ जंगल में ले गए। विश्वामित्र के पास दूरदृष्टि थी। उन्होंने इन दोनों सहोदर के माध्यम से मारीच, सुबाहू जैसी अनेक आसुरी शक्तियों का नाश कराकर तत्समय धर्म की रक्षा की। इसके बाद भगवान श्रीराम ने स्वयंवर में धनुष उठाकर माता जानकी से विवाह किया।

    भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सीख मिलती है कि बिना कष्ट के सफलता नहीं मिलती है, जहां कष्ट हो, उससे आगे हिम्मत दिखाई देती है। कठिनाइयों के बाद सफलता हमारा इंतजार करती है और जहां चुनौतियां हों, अंतत: वहीं व्यक्ति को विजय मिलती है। जीवन में संसाधन कितने भी कम हों, लेकिन हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर भी विजय प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को राधाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राधे-राधे बोलने से श्रीकृष्ण का स्मरण अपने आप हो जाता है। राधाजी के जीवन में भी अनेक कष्ट छिपे हुए थे। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता हम सबके लिए प्रेरणादायी है। हमें कठिन समय में मित्र की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। महाभारत के युद्ध से पहले भी एक बड़ा युद्ध कौरव और पांडवों ने राजा द्रुपद के विरुद्ध लड़ा था।

    सांदीपनि आश्रम की मित्रता और सिंहस्थ 2028 का संकल्प

    युवा धर्म संसद के समापन समारोह में पूज्य श्री मिथलेशशरण नंदिनी महाराज ने अपने पाथेय में कहा कि जो कृतज्ञ हो सकता है, वही मनुष्य है। जो कृतघ्न है, उसे मनुष्य कहलाने का अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि भारत को भारत के चरित्र में पुनर्प्रतिष्ठित करने के लिए युवा धर्म संसद जैसे आयोजन होते रहना चाहिए। इससे युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति, देश और समाज की सेवा का मार्ग प्रदर्शन होता है।

    उज्जैन में सिंहस्थ: 2028 महाकुंभ के नव्य, भव्य और दिव्य आयोजन करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मिली है। उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बाबा महाकाल ने ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव को देश-दुनिया की ऋषि परम्पराओं का स्वागत करने का भार सौंपा है। सेवा प्रतिष्ठानम के राष्ट्रीय सचिव माधव जी ने युवा धर्म संसद में आए सभी अतिथियों, संत-वृंद, प्रबुद्धजन और युवा शोधार्थियों का आभार ज्ञापित कर युवा धर्म संसद का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा

    लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़

    CM डॉ. मोहन यादव की शराफ ग्रुप से अहम मुलाकात, MP में 250-450 करोड़ निवेश प्रस्ताव पर चर्चा

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.