Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    September 20, 2026

    महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’

    September 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
    • महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’
    • छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए
    • युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
    • धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त
    • महाराजा अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा, अग्रवाल समाज ने CM साय का जताया आभार
    • मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    31.80 लाख की ठगी का खुलासा, EV डीलरशिप और कैशबैक का झांसा देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 20, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    बालोद। छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस ने ठगी के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की डीलरशिप दिलाने और 100 प्रतिशत कैशबैक का झांसा देकर 31 लाख से ज्यादा की ठगी की थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस के मुताबिक, ग्राम भानपुरी निवासी मनीष कुमार साहू ने 5 मई 2026 को थाना सनौद में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि CBK EV MOTORS/CBK SERVICE CENTER, रायपुर के कंपनी CEO नंदकिशोर साहू, MD लोकेश द्विवेदी और CMD पुरुषोत्तम साहू ने इलेक्ट्रिक स्कूटी, स्कूल वैन, लोडर वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की डीलरशिप लेने पर 100 प्रतिशत कैशबैक देने का भरोसा दिलाया था।

    अलग-अलग किश्तों में जमा किए 31.80 लाख

    आरोप है कि डीलरशिप के लिए 10 लाख रुपये जमा कराने के बाद कंपनी की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटी और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए 20-20 लाख रुपये जमा कराने की बात कही गई। प्रार्थी ने कंपनी द्वारा बताए गए बैंक खातों में 30 मई 2024 से अलग-अलग किश्तों में कुल 31 लाख 80 हजार रुपये जमा किए।

    11 इलेक्ट्रिक वाहन देकर लिया वापस

    इसके बाद प्रार्थी ने ग्राम सनौद में कंपनी की डीलरशिप के लिए किराये पर दुकान भी ली। कंपनी की ओर से 11 इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराए गए, लेकिन वाहनों की गुणवत्ता सही नहीं होने की शिकायत के बाद कंपनी उन्हें वापस ले गई। नए वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में वाहन नहीं दिए गए।

    तीन चेक हुआ बाउंस

    पैसे वापस मांगने पर 6 सितंबर 2024 को धमतरी के भूपेंद्र दादर स्थित दुकान में 1 लाख 45 हजार रुपये लौटाए गए। शेष रकम के लिए कंपनी की ओर से तीन चेक दिए गए, लेकिन बैंक में लगाने पर तीनों चेक स्टॉप पेमेंट के कारण बाउंस हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सनौद में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 420, 34 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

    पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गर्वा के निर्देश, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर माया शर्मा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी सनौद सोनसिंह सोरी के नेतृत्व में आरोपी लोकेश द्विवेदी को बिलासपुर और पुरुषोत्तम साहू को सारंगढ़ से पकड़ा। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद दोनों को 19 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय बालोद के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- ‘बहुत जल्द होने वाला है समाधान’

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार: वीबी-जीरामजी में अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर 375 हुए

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ

    धमतरी में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट, दो फरार आरोपी गिरफ्तार; कार-मोबाइल समेत 7.58 लाख की संपत्ति जब्त

    महाराजा अग्रसेन जयंती पर छुट्टी की घोषणा, अग्रवाल समाज ने CM साय का जताया आभार

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.