Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासी हलचल! बैज का दावा- कई पूर्व विधायक संपर्क में, पुरंदर बोले- बैज खुद BJP के संपर्क में

    September 21, 2026

    ‘राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा’, PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का पलटवार

    September 21, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर बैज-जायसवाल आमने-सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चुनौती स्वास्थ्य मंत्री ने की स्वीकार

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासी हलचल! बैज का दावा- कई पूर्व विधायक संपर्क में, पुरंदर बोले- बैज खुद BJP के संपर्क में
    • ‘राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा’, PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का पलटवार
    • स्वास्थ्य व्यवस्था पर बैज-जायसवाल आमने-सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चुनौती स्वास्थ्य मंत्री ने की स्वीकार
    • ‘मां है ममता, मां है करुणा…’ CM साय की पोस्ट ने खींचा ध्यान, इंदौर विवाद से जोड़कर देख रहे लोग
    • सेवा संकल्प अभियान की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, कलेक्टरों को दिए जनभागीदारी बढ़ाने और त्वरित निराकरण के निर्देश
    • भाई के कांग्रेस प्रवेश पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया बयान, कहा- ‘कांग्रेस परिवार और समाज को लड़ाने का काम कर रही’
    • 2027 वर्ल्ड कप से पहले बेंच स्ट्रेंथ टेस्ट करने का मौका, इरफान पठान ने यशस्वी पर जताया भरोसा
    • बीजापुर के जंगल में सुरक्षाबलों की सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डंप, AK-47 और 9 एमएम पिस्टल बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्वतंत्रता दिवस 2025: 15 अगस्त को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया दिशा-निर्देश, जानें इस बार कैसे और किस अंदाज में मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व

    स्वतंत्रता दिवस 2025: 15 अगस्त को लेकर राज्य सरकार ने जारी किया दिशा-निर्देश, जानें इस बार कैसे और किस अंदाज में मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 8, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    स्वतंत्रता दिवस 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025

    रायपुर। प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं। इसी क्रम में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन परंपरानुसार सुव्यवस्थित और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण वातावरण में किया जाए।

    राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को संयुक्त परेड के माध्यम से गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया जाएगा।

    Read Also-  अमित शाह नहीं होंगे भाजपा प्रशिक्षण शिविर के समापन में शामिल, दौरा स्थगित 

    परेड का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा किया जाएगा। परेड में बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., सी.आई.एस.एफ., आई.टी.बी.पी., एस.एस.बी., छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला एवं पुरुष), नगर सेना तथा एन.सी.सी. कैडेट्स की टुकड़ियाँ शामिल होंगी।

    समारोह में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों को 29 जुलाई 2025 तक नामों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

    Read Also-  फरार तोमर बंधुओं की उलटी गिनती शुरू: रायपुर पुलिस जमानत रद्द कराने की तैयारी में, कुर्की-गिरफ्तारी की बड़ी कार्रवाई जल्द

    मुख्यमंत्री का ‘जनता के नाम संदेश’ दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा। मुख्य समारोह के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित समूह-नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जूरी गठित की जाएगी और विजेताओं को समारोह स्थल पर ही पुरस्कृत किया जाएगा।

    स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी रायपुर के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त को सौंपी गई है। प्रदेश के सभी सार्वजनिक भवनों और राष्ट्रीय स्मारकों पर 15 अगस्त की रात रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। निजी संस्थानों से भी ध्वजारोहण एवं प्रकाश व्यवस्था की अपील की गई है।

    Read Also-  आत्मानंद स्कूल में हिंदी माध्यम बंद होने पर भड़के ग्रामीण, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, किया चक्काजाम

    जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रमों और प्रदर्शनी के आयोजन हेतु कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh ka news chhattisgarh news chhattisgarh news aaj ka chhattisgarh news today chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले सियासी हलचल! बैज का दावा- कई पूर्व विधायक संपर्क में, पुरंदर बोले- बैज खुद BJP के संपर्क में

    ‘राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा’, PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का पलटवार

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर बैज-जायसवाल आमने-सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चुनौती स्वास्थ्य मंत्री ने की स्वीकार

    ‘मां है ममता, मां है करुणा…’ CM साय की पोस्ट ने खींचा ध्यान, इंदौर विवाद से जोड़कर देख रहे लोग

    सेवा संकल्प अभियान की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, कलेक्टरों को दिए जनभागीदारी बढ़ाने और त्वरित निराकरण के निर्देश

    भाई के कांग्रेस प्रवेश पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया बयान, कहा- ‘कांग्रेस परिवार और समाज को लड़ाने का काम कर रही’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.