आशीष पदमवार
बीजापुर। जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। बासागुड़ा थाना पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 153वीं और 168वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने को तिमापुर जीडीपारा के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाकर दो सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में शिक्षक नशे में धुत, वायरल वीडियो ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल
अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, वायर, बैटरी और जमीन खोदने के उपकरण बरामद किए गए हैं। ये सामग्री संभावित रूप से सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए उपयोग की जा सकती थी।
Read Also- YouTube ने मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, मास-प्रोड्यूस्ड और रिपीटिटिव कंटेंट पर होगी सख्ती
सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए माओवादियों से पूछताछ जारी है और उनसे संगठन की गतिविधियों के बारे में अहम जानकारियाँ मिलने की उम्मीद है।




