गलवान फिल्म के लिए फिटनेस में जुटे सलमान खान, रिब फ्रैक्चर और बीमारियों के बावजूद जारी है तैयारी
मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म *गलवान* की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसमें वे एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म भारत-चीन की गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है। 59 वर्षीय सलमान इस चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए अपनी फिटनेस और सेहत पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
सीमांकन के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
लेह में शुरू होगी शूटिंग
फिल्म का पहला शेड्यूल लेह के कठिन भूगोल में शूट किया जाएगा। इसके लिए सलमान एक पर्सनल ट्रेनर के साथ गहन तैयारी कर रहे हैं। वह हाई प्रेशर चेंबर में कार्डियो और रनिंग के साथ वेट ट्रेनिंग भी कर रहे हैं ताकि उनका शरीर ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए तैयार हो सके।
शराब और जंक फूड से दूरी
अपनी फिटनेस के लिए सलमान ने शराब और जंक फूड से दूरी बना ली है। वह सख्त डाइट फॉलो कर रहे हैं और कार्ब्स की मात्रा भी सीमित कर दी है। ‘सिकंदर’ के बाद से सलमान सेहत को लेकर और ज्यादा सतर्क हो गए हैं।
बीमारियों से भी लड़ रहे हैं सलमान
फिटनेस के इस कड़े रूटीन के बीच सलमान गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी पसलियां फ्रैक्चर हो चुकी हैं और वे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया तथा ब्रेन एन्यूरिज्म जैसी समस्याओं से भी परेशान हैं। इसके बावजूद वे बिना रुके शूटिंग कर रहे हैं। गलवान का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं, और फिल्म में चित्रांगदा सिंह सलमान के साथ नजर आएंगी। दर्शकों को अब इस देशभक्ति से भरपूर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।




