कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवारकला गांव में सुनसान मकान में नाबालिग बच्ची की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कोई और नहीं बल्कि मृतका का पड़ोसी और रिश्तेदार राजीव घृतलहरे है।
Read Also- दिल दहला देने वाली वारदात: घर में अकेली नाबालिग छात्रा की सब्बल से बेरहमी से हत्या, गांव में फैली सनसनी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने मासूम बच्ची पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
Read Also- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है नामांकन
कवर्धा एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने आज इस पूरे हत्याकांड का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी को जल्द ही दबोच लिया। आगे की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।




