आशीष पदमवार
बीजापुर। जिले में माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने की एक और नापाक कोशिश को सुरक्षा बलों ने सतर्कता से नाकाम कर दिया। जिले के उसूर क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन और डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकली सुरक्षा टीम ने दो IED बरामद किए, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।
Read Also- जमीन विवाद की दुश्मनी में नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर की हत्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की टीम उसूर कैम्प से टेकमेटला की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान कच्चे रास्ते पर माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए दो बीयर बॉटल IED का सुरक्षाबलों ने समय रहते पता लगा लिया। तत्काल बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने दोनों विस्फोटकों को निष्क्रिय कर संभावित बड़ी घटना को टाल दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और तत्परता से एक बार फिर माओवादियों की हिंसात्मक योजना को विफल कर दिया गया है। इलाके में सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है।




