Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुआवजा भुगतान के एवज में 50 हजार की रिश्वत, गारंटी के लिए साइन किया चेक मांगने वाला बाबू गिरफ्तार

    July 28, 2026

    CSMCL ओवरटाइम घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे

    July 28, 2026

    29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुआवजा भुगतान के एवज में 50 हजार की रिश्वत, गारंटी के लिए साइन किया चेक मांगने वाला बाबू गिरफ्तार
    • CSMCL ओवरटाइम घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे
    • 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’
    • खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर
    • जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, व्यापम ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

    आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, व्यापम ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 18, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    B.Ed -D.El.Ed Entrance Exam
    B.Ed -D.El.Ed Entrance Exam

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार, 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा महासमुंद जिला मुख्यालय के 25 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापम ने परीक्षार्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन अनिवार्य होगा।

    Ex CM भूपेश बघेल के घर पहुंची ED, X पर पोस्ट कर दी जानकारी

    परीक्षा के दिन समय का विशेष ध्यान रखें
    परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है ताकि फ्रिस्किंग और पहचान पत्र सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    ड्रेस कोड और निषेध सामग्री

    • परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनें।
    • फुटवियर में केवल सादे चप्पल की अनुमति है।
    • कान के आभूषण, घड़ी, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि प्रतिबंधित हैं।
    • उत्तर लेखन के लिए केवल नीले या काले बाल पॉइंट पेन की अनुमति होगी।

    आवश्यक दस्तावेज और पहचान पत्र

    • परीक्षार्थियों को व्यापम की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र लाना होगा।
    • साथ ही एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड) अनिवार्य है।
    • यदि प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं है तो दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना होगा।
    • प्रवेश पत्र के सभी पेज एक तरफा प्रिंट में होने चाहिए क्योंकि एक प्रति केंद्र में जमा करनी होगी।

    परीक्षा नियमों का उल्लंघन सख्त दंडनीय
    परीक्षा शुरू और खत्म होने के 30 मिनट के भीतर कक्ष से बाहर जाना वर्जित रहेगा।
    किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
    कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन के निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

    व्यापम की अपील
    व्यापम ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे सभी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें और समय पर केंद्र में उपस्थित होकर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुआवजा भुगतान के एवज में 50 हजार की रिश्वत, गारंटी के लिए साइन किया चेक मांगने वाला बाबू गिरफ्तार

    CSMCL ओवरटाइम घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे

    29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर

    जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.