रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर परिवर्तन निदेशालय ने आज सुबह – सुबह छापेमार कार्यवाही की है। बघेल ने खुद सोशल प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने X पर लिखा है कि ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है। (कार्यालय – भूपेश बघेल)
भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित निजी आवास में ED ने छापेमार कार्यवाही की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है। फिलहाल ED के कितने अधिकारी भूपेश बघेल के घर में चल रही छापेमार कार्यवाही में शामिल है। इसका अपडेट नहीं मिल पाया है। लेकिन बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और भूपेश बघेल के समर्थकों का पहुंचने का अनुमान है।
भूपेश बघेल पर सरकार में रहते हुए शराब घोटाले का आरोप लगा है। इसके अलावा कोल लेवी समेत कई घोटालों का आरोप है। इसी बुनियाद पर भूपेश बघेल के निवास में कई दफा रेड पड़ चुकी है। लेकिन बघेल इन छापों और ED की दबिश से डरे हुए नजर नहीं आते है। वे उनके घर में पड़ने वाले छापों के बाद और भी ज्यादा मुखरता से मीडिया के सामने आते है और भाजपा और भाजपा सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाते है।
इस खबर पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।




