Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

    September 11, 2026

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    September 11, 2026

    भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
    • PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की
    • भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन
    • सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान
    • आबकारी विभाग ने तीन अफसरों को किया निलंबित, ओवर रेट शराब बेचने और 4409 खाली बोतलें बरामद होने पर हुई कार्रवाई
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ढाका में होने वाली ACC बैठक से बनाई दूरी, एशिया कप पर मंडराया संकट

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ढाका में होने वाली ACC बैठक से बनाई दूरी, एशिया कप पर मंडराया संकट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 19, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ढाका में होने वाली ACC बैठक से बनाई दूरी

    स्पोर्ट्स डेस्क।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 24 जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होने जा रही एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की वार्षिक बैठक में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। बोर्ड ने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बैठक में शामिल होने से इनकार किया है।

    सूत्रों के मुताबिक, BCCI ने ACC अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से बैठक का स्थान बदलने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। माना जा रहा है कि नकवी का ढाका में ही बैठक कराने का आग्रह भारत पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

    Read Also-   बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, RCB को ठहराया जिम्मेदार

    एशिया कप की मेजबानी पर खड़ा हुआ सवाल
    भारत इस बार एशिया कप की मेजबानी कर रहा है और यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है। हालांकि, अब तक न तो ACC ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया है और न ही स्थान की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि टूर्नामेंट सितंबर में हो सकता है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को देखते हुए आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है।

    2023 में भी भारत ने पाकिस्तान जाकर एशिया कप खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते भारत के मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। इस बार भी ऐसी अटकलें थीं कि भारत अपनी महिला और पुरुष टीमों को टूर्नामेंट से हटा सकता है, लेकिन BCCI सचिव देवजित सैकिया ने इन खबरों को “झूठा और कल्पना पर आधारित” बताया है।

    Read Also-  इटली क्रिकेट टीम का बड़ा कारनामा: भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

    कई देशों ने जताई चिंता
    भारत के अलावा श्रीलंका, ओमान और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी ढाका में बैठक को लेकर चिंता जाहिर की है। इसके बावजूद ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी बैठक को ढाका में ही आयोजित करने पर अड़े हुए हैं।

    बैठक के फैसले हो सकते हैं अमान्य
    ACC के संविधान के अनुसार, यदि प्रमुख सदस्य बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो वहां लिए गए फैसलों को वैध नहीं माना जा सकता। ऐसे में एशिया कप को लेकर प्रस्तावित फैसले अमान्य हो सकते हैं, जिससे पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी संकट में पड़ सकती है।

    Read Also-  ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी: जानें पूरा शेड्यूल, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा और कब होगा फाइनल मुकाबला

    एशिया कप का भविष्य अधर में
    बैठक में अब सिर्फ 5 दिन बाकी हैं, लेकिन ACC की ओर से किसी नए स्थान की घोषणा नहीं हुई है। इससे एशिया कप 2025 के आयोजन पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि टूर्नामेंट को UAE में आयोजित किया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ACC BCCI ICC
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.