Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

    September 11, 2026

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    September 11, 2026

    भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
    • PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की
    • भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन
    • सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान
    • आबकारी विभाग ने तीन अफसरों को किया निलंबित, ओवर रेट शराब बेचने और 4409 खाली बोतलें बरामद होने पर हुई कार्रवाई
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, RCB को ठहराया जिम्मेदार

    बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, RCB को ठहराया जिम्मेदार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 17, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

    बेंगलुरु।  आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान मची भीषण भगदड़ को लेकर कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में सरकार ने भगदड़ के लिए पूरी तरह से आरसीबी को जिम्मेदार ठहराया है और टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी उल्लेख किया है।

    रिपोर्ट के अनुसार, 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। सरकार ने कहा है कि आरसीबी ने इस आयोजन के लिए पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली थी, बल्कि केवल सूचना दी थी।

    Read Also-   ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी: जानें पूरा शेड्यूल, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा और कब होगा फाइनल मुकाबला

    सरकार का कहना है कि इवेंट की घोषणा अचानक सोशल मीडिया के जरिए की गई, जिससे हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजक कंपनी डीएनए नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने 3 जून को पुलिस को केवल जानकारी दी थी, लेकिन 2009 के सरकारी आदेशों के तहत आवश्यक अनुमति नहीं ली गई। इसके बावजूद पुलिस ने सीमित कार्यक्रम की सशर्त अनुमति दी थी, लेकिन आयोजन में अनुमान से कहीं ज्यादा लोग पहुंच गए, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

    हाईकोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में विराट कोहली का भी जिक्र किया गया है। सरकार ने बताया कि आरसीबी ने 4 जून को एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें कोहली ने प्रशंसकों से आयोजन में मुफ्त शामिल होने की अपील की थी। सरकार का कहना है कि कोहली टीम के प्रमुख चेहरे हैं और उनकी अपील से भारी भीड़ उमड़ने में मदद मिली।

    Read Also-   विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले – हर चार दिन में दाढ़ी रंगनी पड़े तो समझ लो, वक्त आ गया है…

    इसके अलावा, रिपोर्ट में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को भी जिम्मेदार ठहराया गया है। सरकार ने कहा कि इस पूरे मामले में गंभीर लापरवाही हुई और भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम रही।

    बेंगलुरु भगदड़ मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है, और अदालत ने सभी संबंधित पक्षों से विस्तृत जवाब मांगा है। न्यायालय ने साफ किया है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bangalore stadium stampede bangalore stampede bangalore stampede news bangalore stampede rcb stampede in bangalore
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.