राजनांदगांव। नेशनल हाईवे पर स्थित पेंड्री की 8वीं बटालियन परिसर में बीती रात अज्ञात चोरों ने सुरक्षा बल के जवानों के आधा दर्जन मकानों में सेंधमारी की। चोरों ने दो मकानों से जेवरात और नकदी समेत करीब 40 हजार रुपए की चोरी की, जबकि बाकी चार घरों में सामान नहीं होने से चोरी नहीं हो सकी।
बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त: नियम तोड़ने पर लगेगा दोगुना जुर्माना
सीसीटीवी कैमरे की जांच में दो संदिग्ध आरोपियों के परिसर में घुसते हुए फुटेज सामने आया है, जिसकी मदद से लालबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पेंड्री स्थित इस बटालियन परिसर में केंद्रीय सुरक्षा बल और जिला पुलिस के जवान रहते हैं। शनिवार रात चोर बटालियन की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए परिसर में घुसे और लगातार छह घरों के ताले तोड़े। दो घरों से सोने-चांदी के जेवर और लगभग 12 हजार रुपए नकद ले उड़े।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। जवानों के निवास क्षेत्र में हुई इस चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।




