Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    August 11, 2026

    बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र

    August 11, 2026

    ‘जहां पहले जाना संभव नहीं था, वहां जाएगी तिरंगा यात्रा’, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र
    • ‘जहां पहले जाना संभव नहीं था, वहां जाएगी तिरंगा यात्रा’, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
    • मुख्य सचिव की विभागीय सचिवों के साथ बैठक, योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा
    • कांकेर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डिप्टी CM अरुण साव के नेतृत्व में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
    • बिलासपुर में दंपती की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिले शव; जांच में जुटी पुलिस
    • GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीदी में 113% की बढ़ोतरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त: नियम तोड़ने पर लगेगा दोगुना जुर्माना

    बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त: नियम तोड़ने पर लगेगा दोगुना जुर्माना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 20, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। देशभर में हो रहे सड़क हादसों की भयावहता को देखते हुए केंद्र सरकार अब मोटर व्हीकल कानून को सख्त करने जा रही है। खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वाहन चालकों की जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है।

    प्रस्ताव के अनुसार, यदि वाहन चलाते समय चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करता है और उस वाहन में कोई बच्चा (नाबालिग) सवार है, तो उस पर लागू जुर्माने की राशि दोगुनी कर दी जाएगी। यह नियम निजी वाहनों के साथ-साथ स्कूलों के वाहनों पर भी लागू होगा।

    वाहन मालिक और चालक दोनों होंगे जिम्मेदार

    प्रस्ताव के मुताबिक, स्कूलों के खुद के स्वामित्व या किराए के वाहनों के मामले में चालक और वाहन मालिक दोनों को जिम्मेदार माना जाएगा। सरकार की मंशा यह भी है कि बार-बार नियम तोड़ने वालों पर निगरानी रखी जाए और उन्हें चिन्हित कर दंडित किया जाए।

    मेरिट-डीमेरिट प्वाइंट सिस्टम लागू करने की तैयारी

    मंत्रालय “मेरिट-डीमेरिट अंक प्रणाली” लागू करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है। इसके तहत:

    • नियमों का उल्लंघन करने पर चालक के लाइसेंस पर नेगेटिव अंक जोड़े जाएंगे।
    • यदि डीमेरिट अंक निर्धारित सीमा से ज्यादा हो जाते हैं, तो लाइसेंस को अस्थायी या स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।
    • यह अंक इंश्योरेंस प्रीमियम से भी जोड़े जा सकते हैं, जिससे बीमा राशि प्रभावित होगी।
    • लाइसेंस नवीनीकरण के समय भी इन अंकों की समीक्षा होगी। ज्यादा डीमेरिट अंक होने पर चालक को फिर से ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ेगा।

    राज्यों के सहयोग पर संशय

    सरकार ने यह प्रस्ताव विभिन्न मंत्रालयों को फीडबैक के लिए भेजा है। हालांकि विशेषज्ञों की चिंता इस बात को लेकर है कि राज्य सरकारें इन नियमों को कितनी गंभीरता से लागू करेंगी, क्योंकि अब तक केंद्र द्वारा किए गए सुधार प्रयासों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला है।

    यह प्रस्ताव लागू होने पर न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा को नया आयाम मिलेगा, बल्कि सड़क पर लापरवाह ड्राइविंग पर भी लगाम कसने में मदद मिलेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.