Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग

    August 13, 2026

    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त

    August 13, 2026

    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गौमाताओं की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महापौर समेत निगम अधिकारियों पर FIR की मांग
    • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के सख्त क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ बनेगा तंबाकू मुक्त
    • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर सड़कों पर उतरे MBBS इंटर्न डॉक्टर, सरकार से मांगा सम्मानजनक मानदेय
    • नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत के मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
    • स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    • 65वीं वाहिनी CRPF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रायपुर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चंबा में बादल फटने और भारी बारिश से तबाही: 2 की मौत, 39 सड़कें बंद, सैकड़ों गांवों में बिजली-पानी ठप

    चंबा में बादल फटने और भारी बारिश से तबाही: 2 की मौत, 39 सड़कें बंद, सैकड़ों गांवों में बिजली-पानी ठप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार रात से जारी मूसलधार बारिश और तीसा क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। धारवाला पटवार वृत्त के अंतर्गत भूस्खलन के कारण एक मकान ढह गया, जिसमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। हादसा सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, जिले की कुल 39 सड़कें बंद हैं, जिनमें अकेले तीसा उपमंडल में 18 सड़कें अवरुद्ध हैं। इसके अलावा, 214 विद्युत ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 62 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने के चलते हजारों लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

    बारिश के कारण अब तक 5 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिनमें एक कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया है, जबकि दो पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। एक गौशाला और एक छोटा पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। तीसा के जुंगड़ा क्षेत्र में बादल फटने की पुष्टि हुई है, जिससे मक्की की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। भटियात उपमंडल में भी एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी पुष्टि एसडीएम भटियात ने की है।

    प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और क्षेत्रीय अमले को अलर्ट मोड में रखा है और नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों की मदद की जा रही है।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.