अमृतसर (पंजाब)। पंजाब के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर को सोमवार शाम एक बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात कॉलर ने एयरपोर्ट प्रशासन को फोन कर कहा कि एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा।
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जताया आभार
धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, और स्थानीय पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया और एयरपोर्ट परिसर की गहन तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन सामान्य है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई ढील नहीं बरती जा रही।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आपराधिक धमकी और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि:
“हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच पूरी होने तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है।”
शरारती तत्व या साजिश?
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत भी मान रही है, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। कॉल की लोकेशन और तकनीकी ट्रेसिंग के प्रयास भी जारी हैं।




