राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 215 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाज़ार में कीमत लगभग 21.5 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट आज से मैनचेस्टर में… मौसम बनेगा चुनौती, सीरीज में वापसी को बेताब टीम इंडिया
सूचना के आधार पर 21 जुलाई को पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक में उड़ीसा से महाराष्ट्र की ओर बड़ी मात्रा में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव व साइबर सेल की टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमनी थाना क्षेत्र में दुर्ग की ओर से आ रहे ट्रक को रोका गया।
ट्रक की तलाशी लेने पर स्पंज आयरन के पीछे छिपाकर रखी गई 8 प्लास्टिक की बोरियों में गांजा बरामद हुआ। बोरियों में रखा गांजा पीवीसी टेप से लिपटा हुआ था, ताकि उसकी गंध बाहर न आए। मौके से भरत कुमार सिंह (32 वर्ष) और पुरन लाल लड़िया उर्फ राजू (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20 जुलाई को वे कौशल फेरो मेटल से स्पंज आयरन लेकर जलना (महाराष्ट्र) जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति ने 5000 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से पार्सल पहुंचाने का ऑफर दिया। रात करीब 12 बजे सोहेला के पास तीन लोग टेम्पो से गांजे की बोरियां ट्रक में लोड कर गए थे।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी के नेटवर्क को लेकर गहराई से जांच जारी है।




