स्पोर्ट्स डेस्क। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में आज से भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। भारत को इस मैदान पर अब तक कोई टेस्ट जीत नहीं मिली है, और मौजूदा 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है। पहले मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे टेस्ट में भारत ने जोरदार वापसी करते हुए 336 रन से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 22 रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बना ली।
Read Also- नीतीश रेड्डी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर, अर्शदीप भी चोटिल, अंशुल कंबोज टीम में शामिल
इंग्लैंड ने मैच से दो दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी थी। चोटिल शोएब बशीर की जगह टीम में लेफ्ट आर्म स्पिनर लियम डॉसन को शामिल किया गया है। इसके अलावा बाकी टीम वही रखी गई है, जो लॉर्ड्स टेस्ट में खेली थी।
मैच डिटेल्स
- मुकाबला: भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट
- तारीख: 23-27 जुलाई 2025
- स्थान: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
- टाइमिंग: टॉस – दोपहर 3:00 बजे, पहला गेंद – 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
मौसम रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट मैच में बारिश बाधा बन सकती है। पहले, दूसरे और पांचवें दिन वर्षा की आशंका जताई गई है।
- 23 जुलाई: 65% बारिश की संभावना
- 24 जुलाई: 85% बारिश की संभावना
- 27 जुलाई: 40% बारिश की संभावना
संभावित टीमें
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।
Read Also- इटली क्रिकेट टीम का बड़ा कारनामा: भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स।




