सुकमा। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर सुकमा जिले में सक्रिय पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सभी नक्सली लंबे समय से जगरगुंडा और चिंतलनार इलाके में सक्रिय थे और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। साथ ही, उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ भी दिया जाएगा, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।




