Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महापौर मंजूषा भगत की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की जा रही ठगी की कोशिश, मोबाइल नंबर मांगने पर हुआ शक, मामला दर्ज

    महापौर मंजूषा भगत की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की जा रही ठगी की कोशिश, मोबाइल नंबर मांगने पर हुआ शक, मामला दर्ज

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 29, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    महापौर मंजूषा भगत की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की जा रही ठगी की कोशिश

    अंबिकापुर। नगर निगम अंबिकापुर की मेयर मंजूषा भगत की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज भेजे। मामले की जानकारी मिलते ही मेयर ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के साथ साइबर सेल भी मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम मेयर मंजूषा भगत को उस समय इस फर्जीवाड़े की सूचना मिली जब वे नगर निगम कार्यालय में मौजूद थीं। कुछ परिचितों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है और रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर उन्हें मैसेज भी प्राप्त हो रहे हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर को नहीं दी राहत, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    फोन नंबर मांगने पर हुआ संदेह
    एक परिचित को जब नए आईडी से फोन नंबर मांगा गया तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने तत्काल मेयर को फोन कर इस संबंध में जानकारी दी। मेयर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई संदेश नहीं भेजा है। इसके बाद उन्होंने खुद अपनी फेसबुक प्रोफाइल चेक की, तो पता चला कि किसी ने उनकी आईडी की क्लोनिंग कर ली है।

    कई लोगों ने बताया कि उन्हें फर्जी आईडी से अनर्गल मैसेज भी भेजे गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेयर ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को सतर्क किया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी मामला गरमाया, केरल से भाजपा नेता पहुंचे रायपुर, गृह मंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात

    लोगों को किया अलर्ट
    मेयर ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से लोगों को जानकारी दी कि उनकी आईडी की क्लोनिंग की गई है और फर्जी आईडी से भेजे गए मैसेज या रिक्वेस्ट को नजरअंदाज करें। उन्होंने लोगों से सावधानीपूर्वक सोशल मीडिया उपयोग करने की अपील भी की।

    पुलिस और साइबर सेल कर रही जांच
    सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मेयर मंजूषा भगत की शिकायत के आधार पर गांधीनगर थाना और साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है। जल्दी ही फर्जी आईडी बनाने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ambikapur cg news ambikapur news ambikapur news cg ambikapur news hindi cg ambikapur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    अवैध खनन पर छापा, फिर विवाद… SDM और तहसीलदार पर पिटाई और हत्या का आरोप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.