Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन विदेशी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन विदेशी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 7, 2025 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read
    पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़

    रायपुर/राजनांदगांव।  विदेश से महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर भारतीय महिलाओं से ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर दो नाइजीरियन और एक दक्षिण अफ्रीकी मूल के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    राजनांदगांव साइबर सेल और पुलिस चौकी चिचोला की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को 5 अगस्त को जनकपुरी और उत्तम नगर (नई दिल्ली) से पकड़ा गया। तीनों को द्वारका कोर्ट, दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर राजनांदगांव लाया गया है।

    ठगी में इस्तेमाल किए गए उपकरण जब्त
    गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त 2 लैपटॉप, 14 एंड्रॉयड मोबाइल, 6 की-पैड मोबाइल, 5 बंद मोबाइल (कुल 25 मोबाइल), 5 एटीएम कार्ड और 32 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

    Read Also-  रायपुर केंद्रीय जेल में शोएब ढेबर से मुलाकात पर तीन माह की रोक, जेल अधीक्षक ने जारी किया सख्त आदेश

    ऐसे रचते थे ठगी का जाल
    आरोपियों ने स्नैपचैट पर फर्जी अकाउंट्स (Drkendrick24 और collins leo25) बनाकर एक युवती से संपर्क साधा और खुद को अमीर विदेशी नागरिक बताया। युवती को झांसे में लेकर उन्होंने विदेश से महंगे गिफ्ट और पाउंड भेजने की बात कही। फिर एयरपोर्ट कस्टम में पार्सल जब्त होने का बहाना बनाकर कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर ₹1,23,700 की ठगी कर ली।

    प्रभावित युवती की शिकायत पर पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 105/2025, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धाराएं 66(सी) और 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लोकेशन दिल्ली के उत्तम नगर और जनकपुरी में ट्रेस की गई। इसके बाद थाना डाबरी, दिल्ली पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

    Read Also-   रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चला सघन जांच अभियान

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

    1. स्टीफन उर्फ लक्की, डेडन जो (30 वर्ष)
      • स्थायी पता: अमिनबो, आइवरी कोस्ट (दक्षिण अफ्रीका)
      • वर्तमान पता: चाणक्य पैलेस, जनकपुरी, नई दिल्ली
    2. किंग्सले (35 वर्ष)
      • स्थायी पता: ओग्वु, अनंबरा, नाइजीरिया
      • वर्तमान पता: चाणक्य पैलेस, जनकपुरी, नई दिल्ली
    3. जॉर्ज चुक्चुमेका (उम्र अज्ञात)

      • स्थायी पता: ओनित्शा, असाबा, नाइजीरिया
      • वर्तमान पता: ओम विहार, उत्तम नगर, नई दिल्ली

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh ka news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.