रायपुर। रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के अंतर्गत केशकाल घाट में लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी के बाद 307 करोड़ रुपये की लागत से 11.38 किमी लंबा केशकाल फोरलेन बायपास बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य की तैयारियां तेज कर दी हैं और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। वहीं, वन विभाग द्वारा मार्ग के अंतर्गत आने वाले पेड़ों की कटाई का कार्य किया जा रहा है।
Read Also- एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, रायपुर में लैंडिंग के बाद गेट नहीं खुला, एक घंटे तक फंसे रहें यात्री
प्रस्तावित बायपास में दो वृहद पुल (वायाडक्ट), तीन लघु पुल, 15 छोटी पुलिया, दो मेजर जंक्शन, डिवाइडर और घाट में साइड ड्रेनेज का निर्माण होगा। 11.38 किमी के इस मार्ग में 6.10 किमी हिस्सा पहाड़ी क्षेत्र और 5.28 किमी हिस्सा समतल क्षेत्र से गुजरेगा।
Read Also- भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में अपात्रों को भुगतान की पुष्टि, 15 अगस्त तक शासन को सौंपेंगे जांच रिपोर्ट
वर्तमान केशकाल घाट में 10 खतरनाक मोड़ और औसतन 7 से 9 मीटर चौड़ाई होने के कारण प्रतिदिन लगभग 11 हजार वाहनों को जाम और धीमी गति की समस्या का सामना करना पड़ता है। बायपास बनने से न केवल यातायात सुगम और सुरक्षित होगा बल्कि वाहनों की गति बढ़ने से समय की भी बचत होगी।




