रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस समय बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को लेकर नई अटकलें तेज हो गई हैं। खबर है कि उन्हें महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया जा सकता है।
इन अटकलों को और मजबूती तब मिली, जब डॉ. रमन सिंह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात की तस्वीर सामने आई। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में भविष्य की राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चा हुई है।
अगर डॉ. रमन सिंह को राज्यपाल नियुक्त किया जाता है तो छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली हो जाएगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नया विधानसभा अध्यक्ष कौन होगा? साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद के बीच कई वरिष्ठ नेता और मंत्री पद के दावेदार भी कतार में हैं।
राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा गर्म है कि आने वाले दिनों में भाजपा संगठन और सरकार में बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।




