Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार

    September 12, 2026

    ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, सोलर दीदी बनकर घरों में लगा रहीं सोलर सिस्टम

    September 12, 2026

    ‘बीजेपी में सब ठीक नहीं’, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- नाराज फूफा संपर्क में, आने वाले दिनों में होंगे बड़े धमाके

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
    • ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार का नया रास्ता, सोलर दीदी बनकर घरों में लगा रहीं सोलर सिस्टम
    • ‘बीजेपी में सब ठीक नहीं’, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- नाराज फूफा संपर्क में, आने वाले दिनों में होंगे बड़े धमाके
    • छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए होगा प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन
    • धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार
    • एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति
    • छत्तीसगढ़ में बदलेगा भूमि उपयोग का नियम, अब Negative List से तय होंगी प्रतिबंधित गतिविधियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट की अफवाहों को किया खारिज, कहा- वनडे वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना

    मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट की अफवाहों को किया खारिज, कहा- वनडे वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 28, 2025 खेल No Comments3 Mins Read
    मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट की अफवाहों को किया खारिज

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी रिटायरमेंट की अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया है। 34 वर्षीय शमी ने साफ कहा कि जब तक उनके भीतर क्रिकेट के प्रति जुनून और प्रेरणा है, वह मैदान पर बने रहेंगे। हालांकि उन्हें इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी और 9 सितंबर से UAE में शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है।

    रिटायरमेंट पर शमी का सख्त जवाब
    शमी ने कहा, अगर किसी को मुझसे दिक्कत है, तो सामने आकर बताए। मेरे रिटायर होने से किसकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी? मैं किसी की जिंदगी में पत्थर क्यों बनूं? जिस दिन मुझे बोरियत होगी, मैं खुद मैदान छोड़ दूंगा। आप मुझे न चुनें, न खिलाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं मेहनत करता रहूंगा।

    घरेलू क्रिकेट में भी जारी रहेगा खेल
    शमी ने यह भी कहा कि अगर उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका नहीं मिलता, तो वह घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा, रिटायरमेंट तभी लिया जाता है, जब आप बोर हो जाते हैं। मेरे लिए वह समय अभी नहीं आया। मैं सुबह 5 बजे भी उठकर तैयार हो जाऊंगा।

    Read Also-  R Ashwin Retirement: आज मेरा IPL सफर पूरा हुआ… दिग्गज स्पिनर ने लिया संन्यास

    वनडे वर्ल्ड कप जीतना है अधूरा सपना
    शमी ने अपने सबसे बड़े लक्ष्य के बारे में बताया। उनका कहना है कि उनका एकमात्र अधूरा सपना वनडे वर्ल्ड कप जीतना है। 2023 वर्ल्ड कप में भारत के फाइनल तक पहुंचने की याद साझा करते हुए उन्होंने कहा, “हमें भरोसा था, लेकिन नॉकआउट स्टेज में डर भी था। फैंस का उत्साह हमें प्रेरित करता है। शायद उस वक्त मेरी किस्मत में नहीं था, लेकिन मैं 2027 में वहां होना चाहता हूं।”

    फिटनेस और तैयारी पर जोर
    हाल की चोटों के बावजूद शमी ने अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दिया है। उन्होंने वजन कम किया, गेंदबाजी में लय हासिल की और लंबे स्पेल डालने की तैयारी की। शमी ने कहा, मैंने ट्रेनिंग की, स्किल्स बेहतर किए, बल्लेबाजी और फील्डिंग की प्रैक्टिस की, जिम में पसीना बहाया। मेरा फोकस लंबे स्पेल डालने और लय हासिल करने पर है।

    Read Also-  Asia Cup 2025: इस तारीख तक टीमों में बदलाव कर सकती हैं सभी टीमें, जानें क्या है नियम

    जब तक प्यार है, खेलते रहेंगे
    शमी ने कहा, मुझे अभी भी क्रिकेट से प्यार है। जिस दिन यह जुनून खत्म होगा, मैं खुद मैदान छोड़ दूंगा। तब तक मैं लड़ता रहूंगा। उनके इस जज्बे ने फैंस को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उनकी वापसी की उम्मीद जरूर दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    mohammed shami mohammed shami emotional mohammed shami latest interview mohammed shami news shami denies retirement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.