अंबिकापुर। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनडीह में बीती शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दो लोगों को पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।




