रायपुर। नीति आयोग द्वारा राजधानी रायपुर में आज “फोस्टेरिंग मेंटरशिप इन एजुकेशन: ए पाथवे टू इक्विटी” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के सचिवों सहित करीब 120 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि देशभर से पॉलिसी मेकर्स, इम्प्लिमेंटर्स, थॉट लीडर्स और डोमेन एक्सपर्ट्स इस सम्मेलन में मौजूद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से इस आयोजन को छत्तीसगढ़ में संभव बनाने के लिए विशेष रूप से नीति आयोग का धन्यवाद किया।
मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में 17 वर्षों तक पढ़ाई करने के बावजूद युवा 17 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने योग्य नहीं बन पाते। इस स्थिति को बदलने और युवाओं को उनकी क्षमता और पैशन के अनुसार आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह सेमिनार आयोजित किया गया है। सम्मेलन में स्किल एजुकेशन, मेंटरिंग, और बच्चों की पूरी क्षमता को विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की जा रही है।




