Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    September 8, 2026

    13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..

    September 8, 2026

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नया रायपुर एयरपोर्ट जमीन अधिग्रहण पर बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा

    नया रायपुर एयरपोर्ट जमीन अधिग्रहण पर बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 30, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    देशभर की अदालतों में 5.49 करोड़ से अधिक केस लंबित, केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

    रायपुर/बिलासपुर। नया रायपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए अधिग्रहित जमीन के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने किसानों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस ए.के. प्रसाद की डिवीजन बेंच ने आदेश दिया है कि किसानों को 17 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की बजाय 25 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाए। साथ ही अतिरिक्त 12% वार्षिक राशि, 30% क्षतिपूर्ति और कब्जा लेने की तारीख से ब्याज देने का भी निर्देश दिया गया है।

    क्या है मामला
    वर्ष 2011 में राज्य सरकार ने नया रायपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए बरौद और आसपास के गांवों की करीब 95 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया था। अधिसूचना अगस्त 2011 में जारी हुई और जून 2012 में किसानों को 17 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर (असिंचित भूमि) और 18.25 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर (सिंचित भूमि) के हिसाब से मुआवजा तय किया गया।

    किसानों ने इसे कम बताते हुए आपत्ति दर्ज की, लेकिन वर्ष 2019 में उनकी मांग खारिज कर दी गई। इसके बाद प्रकाश चंद्र शर्मा, मोहन, रामेश्वर सहित अन्य किसानों ने 2020 में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    Read Also-  रायपुर में 1 सितम्बर से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, विवाद किया तो होगी सख्त कार्रवाई

    किसानों की दलील
    किसानों ने कोर्ट में कहा कि अधिग्रहण से पहले वर्ष 2010 में एनआरडीए ने इसी गांव की जमीन 35 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से खरीदी थी, फिर भी उन्हें आधी दर पर मुआवजा दिया गया। किसानों ने यह भी कहा कि उनकी जमीन सिंचित है और हाईवे से सटी हुई है, इसलिए वास्तविक मूल्य कहीं अधिक है।

    हाईकोर्ट का फैसला
    हाई कोर्ट ने किसानों की दलीलों को उचित मानते हुए कहा कि एनआरडीए खुद ऊंची दर पर जमीन खरीद चुका है, ऐसे में किसानों को कम दर पर भुगतान करना अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण है। कोर्ट ने सभी अपीलें स्वीकार करते हुए भूमि का मूल्य 25 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर तय किया और छह माह के भीतर मुआवजा राशि, ब्याज और वैधानिक लाभ किसानों को देने का आदेश दिया।

    Read Also-  सनसनीखेज वारदात: संबंध बनाने के बाद पति ने रॉड से हमला कर पत्नी की ली जान

    सरकार का पक्ष
    राज्य सरकार और एनआरडीए ने दलील दी थी कि अधिग्रहण उस समय की गाइडलाइन के अनुसार हुआ था। बिक्री पर प्रतिबंध होने से तीन साल का औसत बाजार मूल्य उपलब्ध नहीं था, इसलिए उप पंजीयक की गाइडलाइन दर के आधार पर मुआवजा तय किया गया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur highcourt news cg high court latest news cg high court news cg high court news in hindi high court news today cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.