कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी तेज हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलाके में 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया है।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान गोलीबारी में सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हुए हैं, जिनमें एक सेना का अधिकारी भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।




