लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी। इसी वजह से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके खिलाफ उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को निरस्त करते हुए उन्हें राहत दी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा सचिवालय ने अब्बास अंसारी को फिर से मऊ विधानसभा क्षेत्र का वैध सदस्य घोषित किया है। अब्बास अंसारी मऊ से विधायक हैं और अपने पिता मुख्तार अंसारी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और हाल ही में हेट स्पीच मामले को लेकर वह चर्चा में रहे थे।




