गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। खबर है कि इस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है।
यह मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। सुरक्षाबलों को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी, जिसके बाद संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की, जिस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मौके से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद किए जाने की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है….




