रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। दोपहर 12:20 बजे वे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व. शांताराम सर्राफ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:15 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
भाजपा की रणनीतिक कार्यशाला: आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी पर मंथन
प्रदेश भाजपा संगठन आज दो बड़े विषयों पर मंथन करेगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान और जीएसटी में बदलाव को लेकर पार्टी ने कार्यशाला रखी है। इसमें जिलाध्यक्षों सहित समितियों के संयोजक व सदस्य मौजूद रहेंगे। आत्मनिर्भर भारत पर राष्ट्रीय संयोजक एवं चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी मार्गदर्शन देंगे। वहीं, जीएसटी विषय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और अभियान संयोजक यशवंत जैन दिशा-निर्देश देंगे। कार्यशाला में दोनों अभियानों की रूपरेखा और रोडमैप तय किया जाएगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अधिकारी निरंजन दास EOW की हिरासत में, करोड़ों के घोटाले में संलिप्तता का आरोप
यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन शुरू
राजधानी और आसपास के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर! अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन आज से शुरू हो गया। यह ट्रेन रोजाना समय-सारणी के अनुसार दौड़ेगी। साथ ही राजिम-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर भी प्रतिदिन चलेगी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
राजधानी में गरजेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की आवाज़
अपनी लंबित मांगों को लेकर आज राजधानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का महा धरना प्रदर्शन होगा। इसके चलते प्रदेशभर के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगी।
Read Also- सिर्फ एक मैसेज… और आपके हाथों में सरकारी सेवाओं की पूरी दुनिया, WhatsApp स्मार्ट चैटबॉट से अब सब होगा आसान
कृषि मंत्री रामविचार नेताम का गुजरात दौरा
कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे अमूल प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करेंगे और डेयरी प्रबंधन व आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों का अध्ययन करेंगे। मूल्य संवर्धन की प्रक्रिया को भी करीब से देखेंगे। हाल ही में नेताम अहमदाबाद में राइजिंग एग्री समिट में शामिल होकर कृषि विशेषज्ञों व नीति-निर्माताओं से चर्चा कर चुके हैं।
शहर में संस्कृति की रौनक
- अग्रसेन जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम : अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा छोकरानाला स्थित अग्रसेन धाम में अपरान्ह 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
-
तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ : दक्षिण कौशल मुद्रा परिषद द्वारा रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। इसमें विविध प्रदर्शित वस्तुएं लोगों को आकर्षित करेंगी।




