Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    September 7, 2026

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    September 7, 2026

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    • UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर
    • भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब
    • ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश
    • वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…
    • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
    • नए कानूनों के अमल में और सुधार की तैयारी, गृह मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    • ग्राम पंचायतों में QR कोड आधारित सूचना प्रणाली को एक साल पूरा, 7 लाख से अधिक बार हुआ स्कैन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Morning Breaking: CM साय राजधानी के इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, भाजपा की बड़ी कार्यशाला, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    CG Morning Breaking: CM साय राजधानी के इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, भाजपा की बड़ी कार्यशाला, प्रदेश में आज क्या-क्या होने वाला है खास… जानिए एक क्लिक में यहां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 19, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CG Morning Breaking: CM साय राजधानी के इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। दोपहर 12:20 बजे वे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व. शांताराम सर्राफ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:15 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

    भाजपा की रणनीतिक कार्यशाला: आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी पर मंथन
    प्रदेश भाजपा संगठन आज दो बड़े विषयों पर मंथन करेगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान और जीएसटी में बदलाव को लेकर पार्टी ने कार्यशाला रखी है। इसमें जिलाध्यक्षों सहित समितियों के संयोजक व सदस्य मौजूद रहेंगे। आत्मनिर्भर भारत पर राष्ट्रीय संयोजक एवं चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी मार्गदर्शन देंगे। वहीं, जीएसटी विषय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और अभियान संयोजक यशवंत जैन दिशा-निर्देश देंगे। कार्यशाला में दोनों अभियानों की रूपरेखा और रोडमैप तय किया जाएगा।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अधिकारी निरंजन दास EOW की हिरासत में, करोड़ों के घोटाले में संलिप्तता का आरोप

    यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन शुरू
    राजधानी और आसपास के यात्रियों के लिए राहतभरी खबर! अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन आज से शुरू हो गया। यह ट्रेन रोजाना समय-सारणी के अनुसार दौड़ेगी। साथ ही राजिम-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर भी प्रतिदिन चलेगी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

    राजधानी में गरजेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की आवाज़
    अपनी लंबित मांगों को लेकर आज राजधानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का महा धरना प्रदर्शन होगा। इसके चलते प्रदेशभर के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगी।

    Read Also-  सिर्फ एक मैसेज… और आपके हाथों में सरकारी सेवाओं की पूरी दुनिया, WhatsApp स्मार्ट चैटबॉट से अब सब होगा आसान

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम का गुजरात दौरा
    कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे अमूल प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करेंगे और डेयरी प्रबंधन व आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों का अध्ययन करेंगे। मूल्य संवर्धन की प्रक्रिया को भी करीब से देखेंगे। हाल ही में नेताम अहमदाबाद में राइजिंग एग्री समिट में शामिल होकर कृषि विशेषज्ञों व नीति-निर्माताओं से चर्चा कर चुके हैं।

    शहर में संस्कृति की रौनक

    • अग्रसेन जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम : अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा छोकरानाला स्थित अग्रसेन धाम में अपरान्ह 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
    • तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ : दक्षिण कौशल मुद्रा परिषद द्वारा रामनाथ भीमसेन भवन, समता कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। इसमें विविध प्रदर्शित वस्तुएं लोगों को आकर्षित करेंगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ

    UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    वन विभाग में 18 रेंजरों को मिला प्रमोशन, बनाए गए ACF, देखें सूची…

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.