गुवाहाटी। इमरान हाशमी की फिल्म ‘गैंगस्टर’ के फेमस गाने ‘या अली’ से युवाओं के बीच लोकप्रिय असम के लेजेंडरी सिंगर जुबिन गर्ग का निधन हो गया। सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे में वे घायल हो गए, जिससे उनकी जान चली गई। इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि फैंस अपने फेवरेट सिंगर को याद कर आंसू बहा रहे हैं।
हादसे का विवरण
रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समुद्र से बचाया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इंटेंसिव मेडिकल केयर के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। जुबिन सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने गए थे, जहां 20 सितंबर को उनका परफॉर्मेंस शेड्यूल था।
अंतिम संस्कार की तैयारी
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिट को निधन की सूचना दे दी गई है। 19 से 20 सितंबर के बीच उनका पार्थिव शरीर सिंगापुर से असम लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार होगा।
जुबिन गर्ग की अचानक मौत ने संगीत जगत को स्तब्ध कर दिया है। उनकी यादें और गाने हमेशा जीवित रहेंगे।




