रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में आज एक भयंकर हादसा हुआ, जिसमें निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। इसके अलावा कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा पिलेट्स बनाने वाली यूनिट के निर्माणाधीन हिस्से में हुआ, जहां उस समय दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे। मृतकों की बॉडी को श्री नारायणा अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं आधा दर्जन से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Also- प्यार, धोखा और खौफनाक बदला: घोड़ारी तालाब में मिली लाश का भयानक रहस्य सुलझा, महिला सहित 5 गिरफ्तार..
अभी भी कुछ मजदूर मलबे में दबे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने की घोषणा की है।




