Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत: SC से 88 संपत्तियों की बिक्री की मंजूरी मिलने की संभावना, निवेशकों को जल्द मिलेगा पैसा

    सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत: SC से 88 संपत्तियों की बिक्री की मंजूरी मिलने की संभावना, निवेशकों को जल्द मिलेगा पैसा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 1, 2025Updated:October 1, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    सहारा निवेशकों के लिए बड़ी राहत: SC से 88 संपत्तियों की बिक्री की मंजूरी मिलने की संभावना, निवेशकों को जल्द मिलेगा पैसा

    नई दिल्ली। करोड़ों निवेशकों की फंसी हुई मेहनत की कमाई वापस मिलने की उम्मीद जगी है। सहारा ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिसमें अपनी 88 से अधिक बड़ी संपत्तियों को एकमुश्त Adani Properties Pvt. Ltd. को बेचने की अनुमति मांगी गई है। अगर यह मंजूर हो जाता है, तो निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलने की प्रक्रिया और तेज हो सकती है।

    निवेशकों की फंसी रकम
    सहारा ग्रुप के विवाद लंबे समय से निवेशकों की चिंता का विषय रहे हैं। साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि सहारा कंपनियों को निवेशकों का पैसा लौटाना होगा। आंकड़ों के अनुसार, सहारा ग्रुप में करीब 13 करोड़ निवेशकों का ₹1.12 लाख करोड़ से अधिक फंसा हुआ है।

    Read Also-  भारत अब अरबपतियों का हब: शाहरुख खान पहली बार बने बिलेनियर, मुकेश अंबानी नंबर-1 पर कायम

    फिलहाल SEBI-सहारा एस्क्रो अकाउंट में लगभग ₹26,250 करोड़ जमा हैं। पिछले दो साल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निवेशकों को ₹5,053 करोड़ लौटाए जा चुके हैं। निवेशकों ने Sahara Cooperative Societies में जमा राशि पर प्राथमिकता के आधार पर रिफंड भी प्राप्त किया है।

    बिक्री में कौन-कौन सी संपत्तियां शामिल हैं?

    सहारा ग्रुप की जिन संपत्तियों की बिक्री की चर्चा है, उनमें शामिल हैं:

    • Aamby Valley City, पुणे – 8,810 एकड़ में फैला टाउनशिप प्रोजेक्ट
    • Hotel Sahara Star, मुंबई – एयरपोर्ट के पास
    • Sahara City, लखनऊ
    • Sahara Ganj Mall, लखनऊ
    • इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड में कई बड़ी जमीनें और प्रॉपर्टीज। कुछ संपत्तियां पहले ही जांच एजेंसियों जैसे ED के अटैच में हैं।

    सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई
    संपत्तियों की बिक्री के मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर 2025 को होगी। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद निवेशकों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया को तेजी मिल सकती है।

    Read Also-  सोना-चांदी की कीमतें तोड़ रही रिकॉर्ड, अष्टमी पर इतना महंगा हुआ सोना

    रिफंड के लिए कैसे करें आवेदन?
    निवेशक अपना दावा सरकार के बनाए Sahara Refund Portal पर दर्ज कर सकते हैं। अब तक लगभग 26 लाख निवेशकों को ₹5,053 करोड़ लौटाए जा चुके हैं। इसके अलावा, 13.34 लाख नए निवेशकों ने ₹27,849 करोड़ के क्लेम किए हैं। अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक करीब 32 लाख निवेशक अपना दावा करेंगे।

    डेडलाइन बढ़ी, निवेशकों को नई उम्मीद
    पहले निवेशकों के पैसे लौटाने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है, जिससे लाखों निवेशकों को अपने पैसे वापस पाने की नई उम्मीद जगी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    big relief for sahara investors as refund begins good news for sahara investors sahara financial relief sahara investors sahara investors update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.