नई दिल्ली।
सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें जंगल के बीच एक दो सिर वाला अजगर (Two-headed Python) धीरे-धीरे जमीन पर सरकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और यह असली है या एआई द्वारा बनाया गया, इस पर चर्चा हो रही है।
वीडियो में अजगर का शरीर सामान्य है, लेकिन उसके सिर दो हैं, जो आपस में जुड़े हुए नजर आते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस दुर्लभ जैविक विकृति को बाइसिफली (Bicephaly) कहा जाता है। इसमें शरीर एक होता है, लेकिन सिर दो हो जाते हैं। ऐसे जीव अधिक समय तक जीवित नहीं रह पाते।
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर @jamil2832 द्वारा शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है कि यह अजगर पाइथन है और मूल रूप से मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में पाया जाता है।
महज 28 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 13 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। कुछ यूजर्स ने इसे असली बताते हुए हैरानी जताई, जबकि कुछ लोग इसे एआई द्वारा बनाया वीडियो बता रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले ने पुष्टि की है कि यह असल अजगर है और प्रकृति का चमत्कार है।
कुदरत का करिश्मा देखें।
अभी तक हमलोग बिना पूंछ वाला सांप को दो मुंह वाला सांप समझते थे । या बताया जाता था।
लेकिन इस सांप को देखे एक ही तरफ़ दोनों मुंह है।
इस सांप का नाम पाइथन (two-headed python) है,
जो मूल रूप से मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में पाया जाता है, pic.twitter.com/4judqqWzHh
— Jamil Ansari (@jamil2832) October 3, 2025




