Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बस्तर-अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ेगा राष्ट्रीय राजमार्ग 130-D, 21.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

    बस्तर-अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ेगा राष्ट्रीय राजमार्ग 130-D, 21.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 9, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    बस्तर-अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ेगा राष्ट्रीय राजमार्ग 130-D, 21.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

    रायपुर। बस्तर अंचल के विकास और कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 130-D के निर्माण में नई तेजी आ गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 किलोमीटर लंबे हिस्से के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब न्यूनतम टेंडर देने वाले ठेकेदार से अनुबंध प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, रायपुर को जारी किए गए हैं।

    यह सड़क कुल तीन खंडों में विकसित होगी और इसका निर्माण टू-लेन पेव्ड शोल्डर सहित किया जाएगा। इस परियोजना की स्वीकृत निविदा राशि 152 करोड़ रुपए है, जो बस्तर अंचल में सड़क सुरक्षा और यातायात सुविधा को नए आयाम देगी।

    Read Also-  बिलासपुर: पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, मुआवजे का आदेश

    नेशनल हाईवे 130-D: बस्तर और महाराष्ट्र का नया लिंक
    राष्ट्रीय राजमार्ग 130-D, जो एनएच-30 का शाखा मार्ग (स्पर रूट) है, कोण्डागांव से शुरू होकर नारायणपुर, कुतुल होते हुए नीलांगुर तक जाता है। इसके बाद महाराष्ट्र में यह बिंगुंडा, लहरे, धोदराज, भमरगढ़, हेमा, लकासा होते हुए आलापल्ली तक पहुँचेगा, जहाँ यह एनएच-353डी से जुड़ता है। इस मार्ग के विकसित होने से बस्तर अंचल राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से सीधे जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूती आएगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि कोण्डागांव से नारायणपुर तक लगभग 50 किलोमीटर सड़क निर्माणाधीन है, वहीं नारायणपुर से कुतुल तक 50 किलोमीटर और कुतुल से नीलांगुर तक 21.5 किलोमीटर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य में इस राजमार्ग की कुल लंबाई 122 किलोमीटर है।

    विकास और सुरक्षा दोनों का मार्ग
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से अबूझमाड़ इलाके में इस मार्ग के लिए फॉरेस्ट क्लियरेंस और निर्माण अनुमति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे सिर्फ सड़क नहीं बल्कि बस्तर अंचल की प्रगति का मार्ग बताया।

    उन्होंने बताया कि यह सड़क न केवल बस्तर और महाराष्ट्र के बीच सीधी और सुरक्षित कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित और सुगम यातायात भी सुनिश्चित करेगी।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में बरकरार है बारिश का दौर, 15 अक्टूबर तक हो सकती है मानसून की विदाई

    पैकेज और लागत का विवरण

    पैकेज किलोमीटर रेंज (किमी) अनुमानित लागत (₹ करोड़) स्वीकृत निविदा राशि (₹ करोड़)
    पैकेज-4 (भाग-1) 90.990 – 98.160 69.50 50.07
    पैकेज-4 (भाग-2) 98.160 – 105.330 67.97 49.51
    पैकेज-4 (भाग-3) 105.330 – 112.500 71.01 53.08
    कुल 90.990 – 112.500 208 (अनुमानित) 152 (स्वीकृत)

    बस्तर की तरक्की की दिशा में मील का पत्थर
    यह सड़क परियोजना बस्तर अंचल और महाराष्ट्र के बीच मजबूत सड़क संपर्क स्थापित करेगी। इसके बनने से व्यापार, पर्यटन, सुरक्षा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। बस्तर अंचल के सामाजिक और आर्थिक विकास में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh ka news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news headlines chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.