रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई। रोजमर्रा के प्रशासकीय कार्य प्रभावित न हों, इसलिए इस बार अवकाश के दिन आयोजित कॉन्फ्रेंस निर्धारित समय से पहले शुरू की गई। बैठक में मुख्य सचिव सहित सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और जिलों के कलेक्टर उपस्थित रहे।
Read Also- पर्सनल लोन लेने से पहले जानें ये छह जरूरी बातें, बरतें ये महत्वपूर्ण सावधानियां
मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। बैठक की शुरुआत खाद्य विभाग की समीक्षा से हुई। आगामी धान खरीदी सीजन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों का एक-एक दाना धान सरकार खरीदेगी, किसी भी किसान को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
Read Also- दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म: तीन गिरफ्तार, जांच जारी
मुख्यमंत्री साय ने किसान पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या होने पर विशेष शिविर लगाकर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जिन जिलों में पंजीयन की प्रगति धीमी है, वहां की आगे की कार्ययोजना की जानकारी भी ली गई।




