Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-

    September 14, 2026

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » RSS पर लगे प्रतिबंध, यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: खड़गे

    RSS पर लगे प्रतिबंध, यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: खड़गे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 31, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    RSS पर लगे प्रतिबंध, यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: खड़गे

    नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सच में सरदार पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

    दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने कहा, यह मेरा व्यक्तिगत विचार है और मैं खुलकर बोलता हूं कि RSS पर बैन लगना चाहिए। देश में कानून-व्यवस्था की जो समस्याएं बढ़ी हैं, वे भाजपा और RSS की विचारधारा के कारण हैं।

    पटेल के पत्र का हवाला दिया
    कांग्रेस अध्यक्ष ने 18 जुलाई 1948 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे एक पत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस पत्र में सरदार पटेल ने लिखा था कि RSS ने ऐसा माहौल बनाया, जिससे महात्मा गांधी की हत्या हुई।

    दरअसल, खड़गे से एक पत्रकार ने सवाल किया था कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरदार पटेल ने उस विचारधारा पर प्रतिबंध लगाया था, जिससे भाजपा की उत्पत्ति हुई। क्या अब फिर से RSS पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए? इस पर खड़गे ने जवाब दिया, हां, RSS पर बैन लगना चाहिए।

    Read Also-  पीएम मोदी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकली भव्य परेड

    ‘भाजपा ने नेहरू और पटेल के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की’
    खड़गे ने आगे कहा कि भाजपा और RSS देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के बीच मतभेद दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दोनों के बीच बेहद अच्छे संबंध थे।
    उन्होंने कहा, “नेहरू और पटेल एक-दूसरे की सराहना करते थे। नेहरू ने भारत की एकता को आकार देने में पटेल के योगदान को स्वीकार किया था, और पटेल ने नेहरू को देश के लिए एक आदर्श बताया था।”

    मोदी ने नेहरू पर साधा था निशाना
    खड़गे की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया।

    प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, कश्मीर को अलग संविधान देकर नेहरू ने देश को दशकों तक जलने वाली आग में झोंक दिया। कांग्रेस की गलतियों की सजा देश को लंबे समय तक भुगतनी पड़ी।

    Read Also-  पूर्व सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा अश्लील पत्र

    ‘कांग्रेस को मिली अंग्रेजों की गुलाम मानसिकता’
    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी को केवल सत्ता और संगठन ही नहीं, बल्कि अंग्रेजों से गुलाम मानसिकता भी विरासत में मिली है। उन्होंने कहा, “1905 में जब अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन किया, तब ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्र की एकता की आवाज बना। अंग्रेजों ने इसे दबाने की कोशिश की, लेकिन कभी सफल नहीं हुए। आज भी कांग्रेस वही मानसिकता लेकर चल रही है।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    congress mallikarjun kharge mallikarjun kharge mallikarjun kharge congress mallikarjun kharge news mallikarjun kharge speech mallikarjun kharge statement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन विस्तार प्लान, केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- मजबूत हुए तो BJP से सीटों पर करेंगे बात

    BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.