Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पूर्व सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा अश्लील पत्र

    पूर्व सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा अश्लील पत्र

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 29, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    पूर्व सांसद नवनीत राणा को मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा अश्लील पत्र

    नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र की भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर गंभीर धमकी मिली है। उनके अमरावती स्थित कार्यालय में स्पीड पोस्ट के जरिए एक धमकी भरा पत्र पहुंचा, जिसमें जान से मारने और गैंगरेप की धमकी दी गई है। पत्र में अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है और राणा को भयंकर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा पत्र हैदराबाद से जावेद नामक व्यक्ति द्वारा भेजा गया है। जैसे ही पत्र प्राप्त हुआ, नवनीत राणा के पर्सनल सेक्रेटरी मंगेश कोकाटे ने तुरंत राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद अमरावती क्राइम ब्रांच की टीम राणा के आवास पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जावेद की तलाश तेज कर दी है।

    Read Also-  ईपीएफओ नियमों में बड़ा बदलाव संभव, वेतन सीमा बढ़कर 25 हजार रुपये होने की तैयारी

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे मकसद क्या था और पत्र भेजने के पीछे कौन-कौन शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    गौरतलब है कि नवनीत राणा को इससे पहले भी कई बार धमकियां और आपत्तिजनक संदेश मिल चुके हैं। नवनीत राणा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरावती सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी। वहीं, 2024 में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के बलवंत बसवंत वानखड़े के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

    नवनीत राणा फिलहाल धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं और पुलिस ने उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    navneet kaur rana navneet rana breaking navneet rana latest news navneet rana news navneet rana news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.