Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त

    September 5, 2026

    साय मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय

    September 5, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    • साय मंत्रिमंडल के 14वें मंत्री की नियुक्ति को चुनौती, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय
    • विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन
    • दूरदराज इलाकों में मजबूत होगी PWD की निगरानी व्यवस्था, नए कार्यालयों को मिली मंजूरी
    • 36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
    • लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » MP NEWS: रीवा-दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा शुरू, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    MP NEWS: रीवा-दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा शुरू, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 10, 2025Updated:November 10, 2025 मध्यप्रदेश No Comments3 Mins Read
    MP NEWS: रीवा-दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा शुरू, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    MP NEWS: रीवा और दिल्ली के बीच आज से सीधी विमान सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से वर्चुअल रूप से 72 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि, रीवा-दिल्ली हवाई सेवा के शुभारंभ पर मुझे प्रसन्नता हो रही है। आज पूरा विंध्य क्षेत्र 24 घंटे के हवाई यातायात से जुड़ गया है।

    सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कभी रीवा तक रेल सेवा भी नहीं थी, लेकिन अब रीवा से दिल्ली और जल्द ही इंदौर के लिए हवाई सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि, मैहर की शारदा माता और चित्रकूट के भगवान राम जैसे तीर्थ स्थलों तक पहुंचना अब और आसान होगा। प्रधानमंत्री मोदी की ‘उड़ान योजना’ से छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे विकास के नए द्वार खुल रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि एक नवंबर को सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई थीं और अब रीवा से दिल्ली के लिए विमान उड़ान भरने को तैयार है। उन्होंने कहा कि, पहले रीवा से दिल्ली जाने में करीब 15 घंटे लगते थे, अब केवल दो घंटे में यह दूरी तय होगी।

    Read Also-  पहाड़ों में बर्फबारी का असर: मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, नवंबर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

    डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा से दिल्ली के लिए शुरू हो रही यह सेवा राज्य की एविएशन पॉलिसी की सफलता का परिणाम है। रीवा से भोपाल की फ्लाइट केंद्र सरकार की योजना से चल रही है, जबकि रीवा-इंदौर और रीवा-दिल्ली की उड़ानें राज्य सरकार की योजनाओं से संभव हुई हैं। इससे विंध्य क्षेत्र सीधे बाबा महाकाल से जुड़ेगा।

    फ्लाइट शेड्यूल और किराया:
    रीवा से दिल्ली के बीच अलाइंस एयर की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन  मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

    • दिल्ली से रीवा (9I-675): शाम 5:25 बजे प्रस्थान, रात 8:00 बजे आगमन
    • रीवा से दिल्ली (9I-676): रात 8:25 बजे प्रस्थान, रात 10:40 बजे आगमन

    किराया विवरण:

    मार्ग फर्स्ट क्लास सेकेंड क्लास थर्ड क्लास
    रीवा → दिल्ली ₹19,430 ₹13,130 ₹3,680
    दिल्ली → रीवा ₹19,484 ₹13,184 ₹3,734

    इंदौर-रीवा फ्लाइट भी 26 नवंबर से शुरू होगी
    इंदौर से रीवा के बीच नई फ्लाइट 26 नवंबर से शुरू होगी। इससे रीवा के यात्रियों को देश के अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। भविष्य में रीवा से मुंबई, बेंगलुरु और पुणे के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी।

    Read Also-  कलयुगी भाई ने चचेरी बहन को बनाया हवस का शिकार, ऐसे उजागर हुई उसकी दरिंदगी की दास्तान

    प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा बधाई संदेश
    रीवा-दिल्ली विमान सेवा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव के लिए प्रसिद्ध रीवा अब हवाई संपर्क से नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। यह पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है और विंध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय आरंभ होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    madhyapradesh latest hindi news madhyapradesh latest news madhyapradesh news madhyapradesh today news mp news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद

    भोपाल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार रखेगी मजबूत पक्ष, CM डॉ. मोहन यादव बोले- व्यापारियों के हितों का रखेंगे ध्यान

    MP में पोषण व्यवस्था होगी और मजबूत, स्थानीय SHG के जरिए THR वितरण शुरू

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन

    सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन: CM डॉ. मोहन ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा से नारी सशक्तिकरण तक कई योजनाओं को मंजूरी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.