Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पहाड़ों में बर्फबारी का असर: मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, नवंबर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

    पहाड़ों में बर्फबारी का असर: मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, नवंबर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 10, 2025 मध्यप्रदेश No Comments3 Mins Read
    पहाड़ों में बर्फबारी का असर: मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, नवंबर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

    भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों  जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में साफ महसूस किया जा रहा है। बर्फीली उत्तरी हवाओं ने प्रदेश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। नवंबर के शुरुआती पखवाड़े में ही तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया, जिससे प्रदेश ठिठुर गया है।

    रविवार रात को राज्य के 10 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं भोपाल और इंदौर में बीती तीन रातों से तापमान 9 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में 8.8 डिग्री और इंदौर में 7.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में 10.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं के चलते सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

    Read Also-  महिला आरक्षण लागू करने में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को नोटिस जारी

    इंदौर और भोपाल में टूटा ठंड का रिकॉर्ड
    सप्ताहांत की रातों में कई शहरों में रिकॉर्डतोड़ ठंड दर्ज की गई। भोपाल में नवंबर का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है यहां पारा 8 डिग्री तक गिर गया, जो वर्ष 2015 के बाद सबसे कम है। वहीं इंदौर में तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले 25 वर्षों में नवंबर माह का सबसे कम तापमान है। गौरतलब है कि इंदौर का सर्वकालिक नवंबर रिकॉर्ड 5.6 डिग्री (1938) का है। राजगढ़ में लगातार चौथी रात पारा सबसे कम रहा। ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

    अब पूर्वी मध्यप्रदेश भी सर्दी की चपेट में
    अब तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में ठंड का असर ज्यादा था, लेकिन अब इसका दायरा पूर्वी हिस्सों तक फैल गया है।
    रविवार-सोमवार की रात में —

    • उमरिया में 8.5 डिग्री,
    • बैतूल में 9 डिग्री,
    • रीवा और मलाजखंड में 9.1 डिग्री,
    • छतरपुर (नौगांव) में 9.5 डिग्री,
    • छिंदवाड़ा में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

    इसके अलावा मंडला में 10.1, गुना-शिवपुरी में 11, दमोह-सतना में 11.2, टीकमगढ़ में 11.5, दतिया में 11.6, रतलाम में 12, धार में 12.1, सागर में 12.6, खजुराहो में 13, नरसिंहपुर और खरगोन-नर्मदापुरम में 13.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
    दिलचस्प रूप से, पहाड़ी इलाका होने के बावजूद पचमढ़ी में तापमान 14.2 डिग्री रहा, जो अन्य शहरों से अधिक है।

    20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
    मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भोपाल, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, देवास, उज्जैन, शाजापुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    madhya pradesh weather madhya pradesh weather news madhya pradesh weather report madhya pradesh weather today madhya pradesh weather update weather in madhya pradesh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोहन यादव कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, मध्यप्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता

    मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने बड़ा कदम, NAAC की तर्ज पर बना SAAC; 341 संस्थानों का होगा मूल्यांकन

    मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, इतिहास और संस्कृति का सजीव चित्रण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    ‘सभी नागरिकों के लिए समान कानून जरूरी’, यूसीसी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश

    अंतरिक्ष दीर्घा में विज्ञान से संबंधित कृतियां विश्व स्तरीय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    रायगढ़ में एसडीएम बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.