पूर्णिया: स्वतंत्र उम्मीदवार एवं पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को मध्य विद्यालय पूर्णिया कोर्ट स्थित बूथ संख्या 127 पर अपना मत डाला।
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
सांसद ने अर्धसैनिक बलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बल पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी से चर्चा की है और मामले को उठाया है।
इसके अलावा पप्पू यादव ने चुनाव में नकली मुद्रा के उपयोग का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में बैठकर चुनाव करा रहा है। उन्होंने इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।




