रायपुर। शहर के एईसीएल कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय फणीभूषण ध्रुव के रूप में हुई है। वह सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक कलम सिंह ध्रुव का पुत्र और पुलिस विभाग में पदस्थ नारायण ध्रुव का भाई था। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे।
मंगलवार शाम को पड़ोसियों को शक हुआ जब पूरे दिन घर से कोई हलचल नहीं दिखी। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अंदर झांकने पर फणीभूषण का शव फंदे से लटका हुआ मिला। तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
बताया गया कि फणीभूषण अविवाहित था और परिवार उसके लिए रिश्ता तलाश रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम लालपुर (लोरमी) में किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




