Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अब नहीं चलेगी मनमानी: सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- जनता का फोन नहीं उठाया तो नींबू काटूंगा

    अब नहीं चलेगी मनमानी: सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- जनता का फोन नहीं उठाया तो नींबू काटूंगा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 14, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    अब नहीं चलेगी मनमानी: सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- जनता का फोन नहीं उठाया तो नींबू काटूंगा

    धमतरी/कांकेर। कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भोजराज नाग एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। धमतरी प्रवास के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा कि जनता की समस्याओं पर लापरवाही करने वाले अधिकारी अब सावधान हो जाएं। सांसद ने कहा, जो अधिकारी फोन नहीं उठाते और जनता की शिकायत नहीं सुनते… उनके लिए हम नींबू काटेंगे।

    अवैध उत्खनन पर कड़ा एक्शन होगा—सांसद नाग
    पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद ने धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते अवैध रेत उत्खनन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध उत्खनन मिलेगा, सरकार तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि, अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। लगातार मॉनिटरिंग होगी और जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे।

    Read Also-  CG NEWS: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा 

    जनजाति गौरव दिवस पर कार्यक्रम
    बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद नाग ने बताया कि 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें जनता के प्रति संवेदनशील बनने की नसीहत दी।

    पहले भी विवादित बयानों से रहा है नाम चर्चा में
    सांसद भोजराज नाग इससे पहले भी अपने कड़े बयानों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने कहा था कि कुछ अधिकारी पुरानी मानसिकता छोड़ें, वरना 6 महीने बाद फिर नींबू काटकर भूत उतारूंगा। यह बयान उन्होंने पखांजूर में जिला स्तरीय आवास मेला के दौरान दिया था, जिसकी उस समय खूब चर्चा हुई थी।

    Read Also-  ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति अटैच

    सांसद के बयान से प्रशासन में हलचल
    धमतरी में सांसद की ताज़ा टिप्पणी के बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। वहीं आम जनता के बीच भी यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। सांसद का कहना है कि जनता की समस्याओं को अनदेखा करने वालों के खिलाफ वह किसी भी स्तर पर जाकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhojraj nag bhojraj nag chhattisgarh bhojraj nag latest news MP Bhojraj Nag MP Bhojraj Nag statement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.