Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले-
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ पहली बार करेगा देश के सबसे बड़े पुलिस सम्मेलन की मेजबानी: नवा रायपुर में 28–30 नवंबर तक होगा 60वां अखिल भारतीय DGP–IGP सम्मेलन

    छत्तीसगढ़ पहली बार करेगा देश के सबसे बड़े पुलिस सम्मेलन की मेजबानी: नवा रायपुर में 28–30 नवंबर तक होगा 60वां अखिल भारतीय DGP–IGP सम्मेलन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार देशभर के पुलिस महानिदेशक (DGP) और महानिरीक्षक (IG) का सबसे बड़ा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। नवा रायपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय DGP–IGP सम्मेलन होगा। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

    आंतरिक सुरक्षा पर गहन मंथन
    सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलवाद, आतंकवाद-रोधी रणनीति, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष रूप से विमर्श किया जाएगा। इस बार फोकस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, खासकर बस्तर पर रहेगा।

    हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। ‘बस्तर मॉडल’ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

    Read Also-  बिलासपुर में स्वदेशी मेला आज से शुरू: डिप्टी CM साव करेंगे शुभारंभ, शहर में शुरू होगा सांस्कृतिक जश्न

    आगे की रणनीति का ब्लूप्रिंट तैयार होगा
    अधिकारियों का कहना है कि बस्तर में ताजा अभियानों की सफलता का आधार बेहतर ग्राउंड इंटेलिजेंस, आधुनिक हथियार और समन्वित ऑपरेशन रहे हैं। सम्मेलन में आगामी रणनीति का ब्लूप्रिंट भी जारी हो सकता है।

    एक महीने में प्रधानमंत्री का दूसरा दौरा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय डीजीपी सम्मेलन में शामिल होने 28 नवंबर को नवा रायपुर पहुंचेंगे। यह उनका एक महीने में दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 1 नवंबर को वे राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर आए थे, जहां उन्होंने आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया और सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से मुलाकात की।

    विधानसभा अध्यक्ष का बंगला बनेगा मिनी PMO
    सम्मेलन के दौरान नवा रायपुर स्थित बंगला M-01 को अस्थाई रूप से मिनी PMO में बदला जाएगा। यह बंगला विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का आधिकारिक आवास है।

    Read Also-  सरगुजा में 57 साल की रिकॉर्ड तोड़ ठंड: शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

    500 से अधिक शीर्ष अधिकारी होंगे शामिल
    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजित डोभाल समेत 70 डीजी, पैरामिलिट्री चीफ और कुल 500 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर NSG कमांडो तैनात किए जाएंगे और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए 400 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #CGBreakingNews cg breaking news chhattisgarh news cg news chhattisgarh news Chhattisgarh news big news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले-

    PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.