तारापुर विधानसभा से डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 45,349 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही मुंगेर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
जमालपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार नचिकेता मंडल ने 37,500 वोटों के अंतर से जीत प्राप्त की, जबकि मुंगेर विधानसभा सीट पर बीजेपी के कुमार प्रणय लगभग 20 हजार वोटों की बढ़त के साथ विजयी रहे। जानकारी के अनुसार, महागठबंधन के तीनों उम्मीदवार मतगणना केंद्र से बाहर निकल चुके हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी शेष है।




