रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुबह 8:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से झारखंड के झारसुगुड़ा के लिए रवाना होकर सुबह 9:50 बजे झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहां से हेलीकॉप्टर से 11:10 बजे अंबिकापुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हदजोड़ सम्मान योजना व मुख्यमंत्री जनजातीय अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। साथ ही जनजातीय प्रमुखों, जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 12:40 बजे अंबिकापुर से वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।




